यह ख़बर 28 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 135 और निफ्टी में 48 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • सेंसेक्स आज 135.74 अंकों की गिरावट के साथ 17121.62 पर और निफ्टी 48.4 अंक की गिरावट के साथ 5194.75 पर बंद हुआ।
मुंबई:

संस्थागत और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स आज 135.74 अंकों की गिरावट के साथ 17121.62 पर और निफ्टी 48.4 अंक की गिरावट के साथ 5194.75 पर बंद हुआ।

सुबह तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 106.37 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,150.99 अंक पर खुला था वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.30 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,210.85 अंक पर खुला था। कारोबारियों के अनुसार कल की तेजी के बाद निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कल की गिरावट से आज अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख रहा जिसका घरेलू बाजार पर प्रभाव पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com