यह ख़बर 27 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में बढ़त का रुख

खास बातें

  • शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 65.36 अंक और निफ्टी 15.8 अंक बढ़कर खुला।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 65.36 अंक और निफ्टी 15.8 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.36 अंक बढ़कर 19,610.71 अंक पर खुला। इसके बाद 9.15 बजे तक के कारोबार में यह 80 अंक बढ़कर 19,625.27 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 15.8 अंक बढ़कर 5,884.20 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9.15 बजे तक निफ्टी 5,886.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई पर शुरुआती कारोबार में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। पूंजीगत वस्तुएं, तेल एवं गैस और बिजली क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com