देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 211.92 अंकों की गिरावट के साथ 19,242.00 पर और निफ्टी 68.70 अंकों की गिरावट के साथ 5,847.70 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59.37 अंकों की गिरावट के साथ 19,394.55 पर खुला और 211.92 अंकों यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 19,242.00 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,394.55 के ऊपरी और 19,221.12 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,888.00 पर खुला और 68.70 अंकों यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 5,847.70 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,888.00 के ऊपरी और 5,841.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 104.07 अंकों की गिरावट के साथ 6,997.72 पर और स्मॉलकैप 109.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,325.51 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.51 फीसदी), धातु (1.80 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.70 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.66 फीसदी) और बिजली (1.63 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।