यह ख़बर 02 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद

खास बातें

  • सेंसेक्स आज 16.90 अंक गिरकर 17301.91 और निफ्टी नौ अंक गिरकर 5239.15 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मिलाजुला रुख देखने को मिला। सुबह तेजी के साथ शुरुआत करने वाला सेंसेक्स 16.90 अंक गिरकर 17301.91 और निफ्टी नौ अंक गिरकर 5239.15 पर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स 52.12 अंकों की बढ़त के साथ 17370.93 पर जबकि निफ्टी 18.20 अंकों की तेजी के साथ 5266.35 पर खुला था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं करीब 10.00 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 63.74 अंकों की बढ़त के साथ 17382.55 पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.65 अंकों की तेजी के साथ 5266.80 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा था।