खास बातें
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लिवाली जारी रखी, जिससे बाजार की धारणा सकारात्मक रही।
Mumbai: टीसीएस के तिमाही वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम रहने के वाबजूद शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। मजबूत वैश्विक रुख के बीच आरआईएल की अगुवाई में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 131 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। पिछले दो सत्रों में 380 अंक मजबूत होने वाला सेंसेक्स और 131.25 अंक मजबूत होकर 19,602.23 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.05 अंक की बढ़त लेकर 5,884.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के उच्च स्तर 5,913 अंक को छू गया था। ब्रोकरों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लिवाली जारी रखी, जिससे बाजार की धारणा सकारात्मक रही। हालांकि टीसीएस की अनुमान से कम आय और खाद्य मुद्रास्फीति में तेजी ने बढ़त सीमित कर दी। बाजार के अनुमान से खराब नतीजे पेश करने वाली टीसीएस का शेयर 2.23 प्रतिशत घटकर 1,191.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं आरआईएल का शेयर 1.39 प्रतिशत तेजी के साथ 1,039.95 रुपये पर बंद हुआ।