यह ख़बर 15 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुनाफावसूली से सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट का रुख

खास बातें

  • इंफोसिस के शुद्ध लाभ में वृद्धि के बावजूद निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 222.51 अंक की गिरावट के साथ खुला।
Mumbai:

इंफोसिस के शुद्ध लाभ में वृद्धि के बावजूद निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 222.51 अंक की गिरावट के साथ खुला। इंफोसिस टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ वित्तवर्ष 2010-11 की चौथी तिमाही में 13.62 प्रतिशत बढ़कर 1,818 करोड़ रुपये रहा। 30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 222.51 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,474.35 करोड़ रुपये रहा। आईटी और रिफाइनरी जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64.30 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,847.20 अंक पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक बुधवार को बाजार में आई जोरदार तेजी के बाद निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने तथा मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com