यह ख़बर 23 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय स्टेट बैंक का तिमाही मुनाफा आठ प्रतिशत गिरकर 3,041 करोड़ रुपये

नई दिल्ली:

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 31 मार्च 2014 को समाप्त तिमाही के दौरान आठ प्रतिशत घटकर 3,041 करोड़ रुपये रह गया। वसूल नहीं हो रहे ऋणों (एनपीए) के एवज में अधिक धन के प्रवाधान के कारण देश के इस सबसे बड़े बैंक का मुनाफा घटा है।

एसबीआई को इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की तिमाही में एकल आधार पर 3,299 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

एसबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2013-14 की चौथी तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 42,443 करोड़ रुपये रही। इससे एक साल पहले इसी अवधि में यह 36,331 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज से होने वाली आय 16.4 प्रतिशत बढ़कर 12,903 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 11,591 करोड़ रुपये थी।