खास बातें
- वाहन के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन फिनांस लिमिटेड (एसएमएफएल) का 1,665 करोड़ रुपए का आईपीओ बुधवार को खुलेगा और इसे पिछले करीब दो साल में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा आईपीओ करार दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: वाहन के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन फिनांस लिमिटेड (एसएमएफएल) का 1,665 करोड़ रुपए का आईपीओ बुधवार को खुलेगा और इसे पिछले करीब दो साल में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा आईपीओ करार दिया जा रहा है।
कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा 113-118 रुपए तय किया है। आईपीओ चार मई को बंद होगा। बाजार सूत्रों के मुताबिक एसएमएफएल का आईपीओ जेएसडब्ल्यू एनर्जी के बाद का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने दिसंबर 2009 में आरंभिक शेयर बिक्री के जरिए करीब 2,700 करोड़ रुपए जुटाए थे।
एसएमएफएल ने चार ‘एंकर’ निवेशकों को शेयर जारी कर 222 करोड़ रुपए जुटाए हैं जिनमें सिंगापुर की सरकार का निवेश फंड भी शामिल है। एंकर निवेशक ऐसे बड़े निवेशक होते हैं जिन्हें आईपीओं के पहले शेयर आवंटित किया जाता है और वे शेयर सूचीबद्ध होने के बाद भी कम से कम एक निश्चित समय तक कंपनी में निवेश बनाए रखते हैं। एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 115 रुपए प्रति शेयर के आधार पर एंकर निवेशकों को 1.93 करोड़ शेयर जारी कर 222.03 करोड़ रुपए जुटाए।