यह ख़बर 21 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चांदी 68600 रुपये किलो की नई ऊंचाई पर

खास बातें

  • विदेशों में तेजी के बावजूद सीमित कारोबारी गतिविधियों के बीच सोने के भाव मौजूदा उच्चस्तर 22060 रुपये प्रति दस पर स्थिर बने रहे।
नई दिल्ली:

मजबूत वैश्विक रुख के बीच घरेलू मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी के भाव 2300 रुपये के उछाल के साथ 68600 रुपये किलो की नई ऊंचाई को छूं गए। विदेशों में तेजी के बावजूद सीमित कारोबारी गतिविधियों के बीच सोने के भाव मौजूदा उच्चस्तर 22060 रुपये प्रति दस पर स्थिर बने रहे। चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपये चढ़कर 74000:74500 रुपये प्रति सैकडा की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। विदेशों में चांदी के भाव 1.5 प्रतिशत चढकर 45.95 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे। जो 1980 के बाद का उच्चस्तर है। यूरोप में ऋण संकट और डालर कमजोर होने के कारण वैश्विक बाजार में सोना चढ़कर 1508.28 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचे। घरेलू बाजार में चांदी तैयार के भाव 2300 रुपये की तेजी के साथ 68600 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 2435 रुपये चढ़कर 67490 रुपये किलो बंद हुए। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव पूर्वस्तर 22060 रुपये और 21940 रुपये प्रति दस ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 18000 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com