खास बातें
- महंगाई से मुकाबला करने के लिए निवेशक सोने से ज्यादा चांदी की खरीद को तरजीह दे रहे हैं जिससे चांदी की चमक सोने के मुकाबले काफी बढ़ गई है।
ह्यूस्टन: महंगाई से मुकाबला करने के लिए निवेशक सोने से ज्यादा चांदी की खरीद को तरजीह दे रहे हैं जिससे चांदी की चमक सोने के मुकाबले काफी बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,478.18 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया और सुबह सिंगापुर में इसका भाव 1,473.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने का भाव 0.3 प्रतिशत चढ़कर 1,478 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह अब तक का सर्वोच्च स्तर है। वहीं, चांदी का हाजिर भाव डेढ़ प्रतिशत बढ़कर 41.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो 1980 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है।