Share Markets: बड़े शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी आज नुकसान में, रुपया फिर लुढ़का

सुबह 10.56 पर सेंसेक्स 218.03 अंकों या 0.38% की गिरावट के साथ 57,918.33 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 78.45 अंकों या 0.45% के नुकसान के साथ 17,267 के स्तर पर था. 

Share Markets: बड़े शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी आज नुकसान में, रुपया फिर लुढ़का

लगातार पांच दिनों से तेजी देख रहा बाजार आज गिर गया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई:

एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच, मारुति, एम एंड एम और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 70 अंक टूट गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 69.26 अंक टूटकर 58,067.10 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.45 अंक के नुकसान से 17,308 अंक पर आ गया. सुबह 10.56 पर सेंसेक्स 218.03 अंकों या 0.38% की गिरावट के साथ 57,918.33 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 78.45 अंकों या 0.45% के नुकसान के साथ 17,267 के स्तर पर था. 

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, आईटीसी और नेस्ले शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे. वहीं दूसरी ओर, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे.

एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, तोक्यो और हांगकांग हरे रंग में कारोबार कर रहे थे वहीं अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए.

आज रुपया भी नुकसान देख रहा है. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 78.75 पर आ गया था, जबकि अभी मंगलवार को रुपया 53 पैसे उछलकर एक महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ था. पिछले 11 महीनों में रुपये में एक दिन के कारोबार में 53 पैसे की सर्वाधिक तेजी देखने को मिली थी.

पिछले सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.86 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,136.36 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 17,345.45 अंक पर बंद हुआ था.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 100.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 825.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)