मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है. दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स आज सुबह अच्छी उछाल के साथ खुले. सकारात्मक वैश्विक संकेत मिलने के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 478.76 अंकों की उछाल के साथ 58,422.41 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 142.85 अंकों की बढ़त के साथ 17,468.15 पर पहुंचा था. यूक्रेन और रूस के बीच समाधान की संभावनाओं के चलते बाजार में निवेशकों की धारणा में सुधार दिख रहा है.
सुबह 10.10 बजे सेंसेक्स 58,405.93 के स्तर पर था. इसमें 462.28 अंकों की तेजी आई थी. वहीं, निफ्टी 124.85 अंकों की तेजी के साथ 17,450.15 के लेवल पर ट्रे़ड कर रहा था. एनएसई पर मेटल इंडेक्स को 1 फीसदी तक का नुकसान हुआ था. वहीं, बीएसई पर ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त हासिल कर चुका था.
ओपनिंग के दौरान निफ्टी पर टाटा कंज्यूमर, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी आई थी, वहीं, ओएनजीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील गिरावट पर थे.
अगर रुपये की बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के वैल्यू 75.69 पर 4 पैसे की बढ़त पर दिखा.