Share Markets Today: शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 57,900 से नीचे पहुंचा

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 117.44 अंक या 0.20 अंक गिरकर 57,879.24 पर था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.45 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,298.75 पर आ गया.

Share Markets Today: शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 57,900 से नीचे पहुंचा

शेयर बाजार में गिरावट का रुख

नई दिल्ली:

रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 117 अंक गिरकर 57,900 से नीचे आ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाले सूचकांक ने पहले तो 300 से अधिक अंक की बढ़त दर्ज की, लेकिन चढ़ाव-उतार के बीच अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका और सूचकांक लाल निशान में आ गया. 

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 117.44 अंक या 0.20 अंक गिरकर 57,879.24 पर था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.45 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,298.75 पर आ गया. सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला और निवेशकों ने सतर्कता बरती. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 0.86 फीसदी गिरकर 93.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक- विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,890.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)