शेयर बाजार उतार-चढ़ाव का शिकार, सेंसेक्स-निफ्टी साइकोलॉजिकल लेवल से काफी नीचे.
मुंबई: Stock Market Updates : शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई. आज बाजार में पूरा दिन उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा, जिसके बाद निफ्टी 15,700 से नीचे जाकर बंद हुआ है. सेंसेक्स में भी बड़ी गिरावट आई और इंडेक्स 52,300 के लेवल पर पहुंच गया है.
क्लोजिंग में सेंसेक्स 282.63 अंकों यानी 0.54% की गिरावट आई और इंडेक्स 52306.08 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी 85.80 अंकों यानी 0.54% की गिरावट लेकर 15,687 के लेवल पर बंद हुआ है.
आज ऑटो सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप भी गिरावट के साथ बंद हुए. अडानी पोर्ट्स, विप्रो, JSW स्टील और L&T नुकसान में रहे, वहीं, मारुति सुजुकी, टाइटन, ONGC और M&M लाभ में रहे.
अगर ओपनिंग पर नजर डालें तो बाजार आज बढ़त लेकर खुले लेकिन थोड़े वक्त में ही उन्होंने कुछ शुरुआती लाभ गंवा दिया. शुरुआती घंटे में दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में फ्लैट ट्रेडिंग देखी जा रही थी. ओपनिंग में सेंसेक्स 145.45 अंक उछलकर 52,734.16 पर, निफ्टी 49.70 अंक बढ़कर 15,822.45 पर पहुंचा.
एनएसई के 12 सेक्टर इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. एनएसई मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त आई थी. वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी तेजी आई. पावर, यूटिलिटीज़, टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई.