Share Market : जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 615 अंक गिरा

Sensex, Nifty today: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई. ग्लोबल बाजारों में भी ग्रोथ को लेकर चिंता दिखी. क्लोजिंग में सेंसेक्स 300.17 अंक गिरकर 55,329.32 पर बंद, निफ्टी 118.35 अंक गिरकर 16,450.50 पर आया.

Share Market : जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 615 अंक गिरा

शेयर बाजार में कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आई गिरावट.

मुंबई:

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई. ग्लोबल बाजारों में भी ग्रोथ को लेकर चिंता दिखी. आज पूरे सत्र में सेंसेक्स में 615 अंकों की तक की गिरावट आ गई. वहीं, निफ्टी ने 16,376.05 का इंट्राडे लो टच किया. क्लोजिंग में सेंसेक्स 300.17 अंक गिरकर 55,329.32 पर बंद, निफ्टी 118.35 अंक गिरकर 16,450.50 पर आया.

सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील, रिलायंस, कोटक, एसबीआई लार्सन एंड टूब्रो और ICICI बैंक में देखी गई.

अगर ओपनिंग में देखें तो एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया. ओपनिंग में 30 शेयरों वाला सूचकांक 445.02 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,184.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 147.10 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 16,421.75 पर आ गया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई. इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और मारुति में बढ़त देखने को मिली.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)