Share Market : मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 125 अंक उछला, निफ्टी 18,300 के पार

Share Market Updates: मंगलवार को सेंसेक्स 158.85 अंक चढ़कर 61,783 पर और निफ्टी 49 अंक की बढ़त के साथ 18,378.15 के लेवल पर खुला.

Share Market : मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 125 अंक उछला, निफ्टी 18,300 के पार

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला.

Share Market Updates : भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी मंगलवार को सकारात्मक नोट पर कारोबार की शुरुआत की. हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 158.85 अंक चढ़कर 61,783 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 49 अंक की बढ़त के साथ 18,378.15 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया. हालांकि, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स उतार-चढ़ाव के बाद निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे. बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स कारोबार के आधे घंटे बाद 166.7 अंक गिरकर 61,457.45 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 37.10 अंक की गिरावट के साथ 18,292.05 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स के शेयरों में शुरुआती सौदों के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर रहे. वहीं, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एचडीएफसी टॉप लूजर में शामिल थे.

बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सोमवार को 170.89 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,624.15 पर बंद हुआ था. वहीं,निफ्टी 20.55 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,329.15 पर बंद हुआ. इस बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में निवेश का सिलसिला जारी रखा है. आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 1,089.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी.

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे जबकि सोल का सूचकांक गिरावट में रहा. सिंगापुर स्थित एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स 54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,431.5 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुआ.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)