मुंबई: शेयर बाजारों में आज कारोबार का अंत रेड ज़ोन में हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लुढ़़ककर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.18% यानी 47.13 अंकों की गिरावट के साथ 26,765.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.20% यानी 16.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,204 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह बाजार सूचकांक, सेंसेक्स सतर्कता के साथ खुला और विदेशी कोषों की निकासी के बीच चुनिंदा शेयरों में लिवाली के बीच 30 अंक से अधिक चढ़ा था। कारोबारियों ने कहा कि हालांकि मिले-जुले एशियाई रुझान के बीच निवेशक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के संबंध में होने वाले जनमत संग्रह से पहले सतर्क रहे।
सूचकांक 30.41 अंक या 0.11 प्रतिशत चढ़कर 26,843.19 पर चल रहा था। सेंसेक्स में कल के कारोबार में 54.14 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी। एनएसई निफ्टी 5.95 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 8,225.85 पर चल रहा था।