शेयर बाजार के कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी रेड ज़ोन में

शेयर बाजार के कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी रेड ज़ोन में

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 76.76 अंकों की गिरावट के साथ 26,518.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 17.05 अंकों की कमजोरी के साथ 8,162.45 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.47 अंकों की मजबूती के साथ 26616.92 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,196.05 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com