यह ख़बर 24 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 42 अंक नीचे

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 42.45 अंकों की गिरावट के साथ 20,725.43 पर और निफ्टी 14.00 अंकों की गिरावट के साथ 6,164.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.83 अंकों की गिरावट के साथ 20,766.05 पर खुला और 42.45 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 20,725.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 21,039.42 के ऊपरी और 20,656.70 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। महिद्रा एंड महिंद्रा (2.40 फीसदी), एलएंडटी (1.83 फीसदी), गेल इंडिया (1.49 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.34 फीसदी) और टाटा मोटर्स (1.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे विप्रो (4.25 फीसदी), कोल इंडिया (3.25 फीसदी), टीसीएस (2.52 फीसदी), जिंदल स्टील (1.85 फीसदी) और भेल (1.68 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.55 अंकों की गिरावट के साथ 6,162.80 पर खुला और 14.00 यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 6,164.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,252.45 के ऊपरी और 6,142.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांकों में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 9.83 अंकों की तेजी के साथ 5,995.83 पर और मिडकैप 2.87 अंकों की गिरावट के साथ 5,853.10 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से पांच सेक्टरों पूंजीगत वस्तु (1.15 फीसदी), वाहन (0.61 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु ( 0.49 फीसदी), बैंकिंग ( 0.33 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.16 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.77 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी), बिजली (1.14 फीसदी), रियल्टी (1.12 फीसदी) और धातु (0.63 फीसदी)।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,197 शेयरों में तेजी और 1,292 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 184 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।