नई दिल्ली: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 878 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61799 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 245 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,414 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह लाल निशान के साथ कारोबार आरंभ हुआ था. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और आईटी शेयरों में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 186.74 अंक गिरकर 62,491.17 अंक पर आ गया था. व्यापक एनएसई निफ्टी 51.95 अंक टूटकर 18,608.35 अंक पर था.
बता दें कि अमेरिकी फेड रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में और अधिक बढ़ोतरी करने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया.
दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर भी बिक्रवाली हावी रही. इससे मिडकैप 1.05 प्रतिशत लुढ़ककर 26,115.55 अंक और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,802.29 अंक पर आ गया. इस दौरान बीएसई में कुल 3680 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1405 में लिवाली जबकि 2152 में बिकलावी हुई वहीं 123 कोई बदलाव नहीं हुआ. इसी तरह एनएसई में 45 कंपनियों में गिरावट जबकि शेष पांच में तेजी रही.
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने बुधवार को कहा कि महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए केंद्रीय बैंक अगले साल ब्याज दरों में और अधिक बढ़ोतरी करेगा, भले ही अर्थव्यवस्था मंदी की ओर फिसल जाए. इससे वैश्विक बाजार में जमकर बिकवाली हुई, जिससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.69, जर्मनी का डैक्स 1.30, जापान का निक्केई 0.37, हांगकांग का हैंगसेंग 1.55 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25 प्रतिशत लुढ़क गया.
अंतर्राष्ट्रीय रुख का घरेलू बाजार पर भी असर पड़ा. इससे बीएसई के सभी 19 समूह बिकवाली का शिकार हो गए. इस दौरान सीडी 0.86, एफएमसीजी 0.95, वित्तीय सेवाएं 1.19, इंडस्ट्रियल्स 1.13, आईटी 2.06, दूरसंचार 0.84, ऑटो 0.69, बैंकिंग 1.18, कैपिटल गुड्स 1.16, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.37, धातु 1.82, पावर 0.61, रियल्टी 1.25 और टेक समूह के शेयर 1.92 प्रतिशत लुढ़क गए.
जिन पांच शेयरों में सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई वह इस प्रकार हैं -
वहीं जिन पांच शेयरों में सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई वह इस प्रकार है -
| LTP (₹) | Change | % Ch. |
|
| NAVA | 206.50 | +20.55 | +11.05 |
|
| GICRE | 177.00 | +17.35 | +10.87 |
|
| NFL | 68.40 | +6.40 | +10.32 |
|
| MAHINDCIE | 316.30 | +28.95 | +10.07 |
|
| MTNL | 27.90 | +2.25 | +8.77 |