खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.43 अंक बढ़कर 16618.17 पर जबकि निफ्टी 31.00 अंक बढ़कर 4977.80 पर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.43 अंक बढ़कर 16618.17 पर जबकि निफ्टी 31.00 अंक बढ़कर 4977.80 पर खुला। सुबह करीब 9.25 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 182.85 अंकों की बढ़त के साथ 16684.59 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 48.85 अंकों की बढ़त के साथ 4995.65 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।