खास बातें
- कोषों तथा खुदरा निवेशकों की मुनाफा बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 70 अंक टूटा।
मुंबई: कोषों तथा खुदरा निवेशकों की मुनाफा बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 70 अंक टूटा।
बीएसई का तीस शेयर आधारित कारोबार में 69.50 अंक या 0.43 प्रतिशत टूटकर 16,152.80 अंक दर्ज किया गया। सेंसेक्स कल 274.20 अंक मजबूत हुआ था। बिकवाली दबाव के कारण धातु, तेल व गैस, बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में नरमी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 18.60 अंक या 0.38 प्रतिशत टूटकर 4,902.80 अंक दर्ज किया गया।