यह ख़बर 31 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 16 अंक सुधरा

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 15.60 अंकों की तेजी के साथ 20,513.85 पर और निफ्टी 15.80 अंकों की तेजी के साथ 6,089.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.39 अंकों की तेजी के साथ 20,544.64 पर खुला और 15.60 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 20,513.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,572.32 के ऊपरी और 20,448.43 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.05 अंकों की तेजी के साथ 6,082.75 पर खुला और 15.80 अंकों या 0.26 फीसदी तेजी के साथ 6,089.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,097.85 के ऊपरी और 6,067.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 96.68 अंकों की तेजी के साथ 6,308.05 पर और स्मॉलकैप 81.55 अंकों की तेजी के साथ 6,263.35 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 12 में से 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.63 फीसदी), धातु (1.27 फीसदी), तेल एवं गैस (1.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.04 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के एक सेक्टर वाहन (0.43 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।