शेयर बाजारों में पॉजिटिव सेंटीमेंट, सेंसेक्स तेजी पर

इसके अलावा लोगों को उम्मीद है कि जीएसटी परिषद आज कर दरों में कटौती कर कुछ क्षेत्रों को राहत दे सकती है.

शेयर बाजारों में पॉजिटिव सेंटीमेंट, सेंसेक्स तेजी पर

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

दो सत्रों में गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 245 अंक का सुधार देखा गया. इसकी वजह निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चलना और जीएसटी परिषद की बैठक को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल रहना रही.

ब्रोकरों के अनुसार घरेलू सांस्थानिक निवेशकों के लिवाली करने और एशियाई बाजारों के स्थिर रुख का लाभ बाजार में दिखा. साथ ही अमेरिकी बाजारों के लाभ में रहने का असर बाजार की धारणा पर पड़ा.

टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 94,689 करोड़ रुपये बढ़ा, SBI सबसे ज्यादा फायदे में

इसके अलावा लोगों को उम्मीद है कि जीएसटी परिषद आज कर दरों में कटौती कर कुछ क्षेत्रों को राहत दे सकती है। इससे भी बाजार में सकारात्मक रुख देखा गया.

VIDEO- आखिर क्यों घट रहा है मुनाफ़ा?

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 244.99 अंक यानी 0.73% सुधरकर 33,463.80 अंक पर खुला. पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 512.38 अंक की गिरावट देखी गई थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.30 अंक यानी 0.63 अंक सुधरकर 10,368.45 अंक पर खुला है.



 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com