यह ख़बर 28 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 24 अंक नीचे

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.94 अंकों की गिरावट के साथ 20,683.51 पर और निफ्टी 9.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,126.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13.72 अंकों की तेजी के साथ 20,721.17 पर खुला और 23.94 अंकों या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 20,683.51 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,795.35 के ऊपरी और 20,554.28 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील (3.49 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.52 फीसदी), एसएसएलटी (2.46 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.43 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे मारुति सुजुकी (8.12 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.28 फीसदी), सन फार्मा (2.44 फीसदी), इंफोसिस (1.49 फीसदी) और सिप्ला (1.30 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.00 अंकों की गिरावट के साथ 6,131.85 पर खुला और 9.60 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 6,126.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,163.60 के ऊपरी और 6,085.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 0.32 अंक की गिरावट के साथ 6,273.12 पर, जबकि स्मॉलकैप 15.73 अंकों की तेजी के साथ 6,290.13 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (1.72 फीसदी), रियल्टी (1.08 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.40 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.27 फीसदी) और वाहन (0.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.79 फीसदी), बैंकिंग (0.30 फीसदी) और बिजली (0.05 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,263 शेयरों में तेजी और 1,272 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 154 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।