यह ख़बर 16 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 56 अंक टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर

मुंबई:

थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के नवंबर के ऊंचे आंकड़ों के मद्देनजर बंबई शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार पांचवें सत्र में भी जारी रहा और संसेक्स 56 अंक टूटकर दो सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़ों के बाद यह संभावना मजबूत हुई है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस सप्ताह अपनी नीतिगत समीक्षा बैठक में ब्याज दर बढ़ा सकता है।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 56.06 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 20,659.52 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले, 28 नवंबर को सेंसेक्स 20,534.91 अंक पर बंद हुआ था। बिकवाली दबाव के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा सहित प्रमुख शेयरों में गिरावट आई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.70 अंक टूटकर 6154.70 अंक पर बंद हुआ। नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति उछल कर 7.52 प्रतिशत हो गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com