ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 67 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24 अंक नीचे

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.87 अंकों की गिरावट के साथ 26,779.66 पर और निफ्टी 23.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,107.90 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीIndo-Asian News Service
NDTV Profit हिंदी05:24 PM IST, 14 Oct 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.87 अंकों की गिरावट के साथ 26,779.66 पर और निफ्टी 23.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,107.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 86.21 अंकों की गिरावट के साथ 26,760.32 पर खुला और 66.87 अंकों या 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 26,779.66 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,869.08 के ऊपरी और 26,713.28 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,102.40 पर खुला और 23.80 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 8,107.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,139.30 के ऊपरी और 8,096.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप 37.23 अंकों की गिरावट के साथ 10,919.86 पर और स्मॉलकैप 39.99 अंकों की तेजी के साथ 11,435.88 पर बंद हुआ। बीएसई के तीन सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.41 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.07 फीसदी) में तेजी देखी गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.32 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी), वाहन (0.72 फीसदी), बिजली (0.70 फीसदी) और धातु (0.30 फीसदी)।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT