ADVERTISEMENT

सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का, निफ्टी 122 अंक टूटा

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 323.82 अंकों की गिरावट के साथ 27,607.82 पर और निफ्टी 122.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,372.75 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीIndo Asians News Service
NDTV Profit हिंदी04:50 PM IST, 20 Aug 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 323.82 अंकों की गिरावट के साथ 27,607.82 पर और निफ्टी 122.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,372.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.55 अंकों की तेजी के साथ 27,959.19 पर खुला और 323.82 अंकों या 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 27,607.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,964.60 के ऊपरी और 27,564.16 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,471.05 पर खुला और 122.40 अंकों या 1.44 फीसदी गिरावट के साथ 8,372.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,501.35 के ऊपरी और 8,359.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 231.18 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.88 पर और स्मॉलकैप 239.88 अंकों की गिरावट के साथ 11,680.81 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.34 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.38 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (4.13 फीसदी), धातु (2.39 फीसदी), बैंकिंग (2.33 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.27 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.12 फीसदी)।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT