सेंसेक्स में 165 अंकों की तेजी

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 165.06 अंकों की तेजी के साथ 29,044.44 पर और निफ्टी 53.65 अंकों की तेजी के साथ 8,834 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.75 अंकों की मजबूती के साथ 28,955.13 पर खुला और 165.06 अंकों या 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 29,044.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,072.51 के ऊपरी और 28,843.94 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.40 अंकों की बढ़त के साथ 8,801.75 पर खुला और 53.65 अंकों या 0.61 फीसदी बढ़त के साथ 8,834.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,841.65 के ऊपरी और 8,762.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 34.40 अंकों की तेजी के साथ 11,127.42 पर और स्मॉलकैप 95.70 अंकों की तेजी के साथ 11,942.03 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में 10 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.60 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.46 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.43 फीसदी), बिजली (0.99 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.96 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टर वाहन (0.64 फीसदी) और रियल्टी (0.22 फीसदी) में गिरावट रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com