मेटल स्‍टॉक्‍स में उछाल से 83 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 42 अंक ऊपर

मेटल स्‍टॉक्‍स में उछाल से 83 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 42 अंक ऊपर

सेंसेक्स में गिरावट, डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों का ब्यौरा जारी होने की प्रतीक्षा

मुंबई:

निवेशकों के लिवाली समर्थन के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 82.84 अंक चढ़कर 27,117 अंक पर बंद हुआ. निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार एक फरवरी को आम बजट में नोटबंदी के असर को कम करने के लिए आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के वास्ते कदमों की घोषणा कर सकती है.

कारोबार के दौरान सीमित दायरे में रहने के बाद बाजार अंतत: सकारात्मक रुख दिखाता हुआ बंद हुआ. उच्चतम न्यायालय द्वारा आम बजट को आगे बढ़ाने संबंधी याचिका खारिज किए जाने का सकारात्मक असर बाजार पर पड़ा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है जिससे धातु व खनिज खंड के शेयर चमक में रहे.

बीएसई का तीस शेयर आधारित सूचकांक दोतरफा कारोबार के बीच 82.84 अंक की मजबूती दिखाता हुआ 27,117.34 अंक पर बंद हुआ. यह कारोबार के दौरान 26,963.58 और 27,167.79 अंक के दायरे में रहा. शुक्रवार को सेंसेक्स 274.10 अंक टूटा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.15 अंक सुधरकर 8,391.50 अंक पर बंद हुआ. यह कारोबार के दौरान 8,404.15 व 8327.20 अंक के दायरे में रहा.

लिवाली समर्थन से टाटा स्टील, हिंडाल्को, नेशनल एल्युमिनियम, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील, हिंदुस्तान जिंक, वेदांता लिमिटेड व एनएमडीसी का शेयर 5.75 प्रतिशत तक चढ़ा. गेल, एचडीएफसी का शेयर भी लाभ में बंद हुआ. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज का शेयर हानि के साथ बंद हुआ.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com