यह ख़बर 16 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पंजाब में 1150 करोड़ रुपये निवेश करेगी एसईएल

खास बातें

  • लुधियाना की कपड़ा कंपनी समूह एसईएल पंजाब में नई कताई मिल लगाने और तौलिया करोबार के विस्तार पर 1,150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
चंडीगढ़:

लुधियाना की कपड़ा कंपनी समूह एसईएल पंजाब में नई कताई मिल लगाने और तौलिया करोबार के विस्तार पर 1,150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की योजना 2,10,000 तकुओं की क्षमता वाली कताई मिल लगाने की है। इस पर 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी अपने टेरी-टॉवेल (तौलिया) कारखाने की क्षमता 45 टन से बढ़ाकर 100 टन प्रतिदिन करने पर 250 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। एसईएल के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीके गोयल ने बताया कि कंपनी पंजाब में 2,10,000 तकली क्षमता वाले आधुनिक कताई मिल लगाने पर 900 करोड़ रुपये निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य में सबसा बड़ी कताई मिल होगी और इसमें 2,500 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। मिल अगले साल अक्टूबर-दिसम्बर तक चालू हो जाएगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com