यह ख़बर 28 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सलमान ने यात्रा डॉट कॉम में निवेश किया

खास बातें

  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने यात्रा डॉट कॉम में निवेश किया है। साथ ही वह पोर्टल के भारत और अमेरिका में चलाए जाने वाले प्रचार अभियान का चेहरा भी बनेंगे।
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने यात्रा डॉट कॉम में निवेश किया है। साथ ही वह पोर्टल के भारत और अमेरिका में चलाए जाने वाले प्रचार अभियान का चेहरा भी बनेंगे। एक बयान के मुताबिक अभिनेता के साथ जुड़ने से कम्पनी देश के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के ग्राहकों को अधिक आकर्षित कर पाएगी। सलमान ने बयान में कहा, "मैं यात्रा डॉट कॉम के साथ जुड़कर काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। यह सिर्फ एक प्रचार अभियान जैसा नहीं है, जिसमें मैं कम्पनी का सिर्फ ब्रांड मूल्य बढ़ाता हूं। यात्रा के साथ अब मैं एक शेयर धारक भी हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे इस ब्रांड पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि इस सहयोग से हम दोनों को लाभ होगा।" सलमान के इस निवेश का फायदा उसके गैरसरकारी संगठन 'बींग ह्यूमैन' को भी मिलेगा। इस साझेदारी के मुताबिक जितनी बार यात्रा डॉट कॉम से खरीददारी होगी, उतनी बार एक निश्चित राशि बींग ह्यूमैन के खाते में चली जाएगी। साथ ही पोर्टल पर इस एनजीओ के उत्पाद भी बेचे जाएंगे, जिसकी बिक्री का भी उसे लाभ मिलेगा। ब्रांड का नया प्रचार अभियान अप्रैल में शुरू होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com