खास बातें
- डॉलर के कमजोर होने से रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ 44.34 पर खुला।
Mumbai: शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत के बीच विश्व की अन्य प्रमुख मुद्रा की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ 44.34 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 44.48:49 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के मुताबिक शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत तथा विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा को मजबूती मिली। इधर, बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 192.14 अंक की तेजी के साथ 19,313.97 अंक पर खुला।