मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 6 पैसे मजबूत होकर 67.37 पर पहुंच गया. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा आज जारी होने से पहले रुपये में मजबूत आयी.
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत
कारोबारियों के अनुसार, निर्यातकों तथा बैंकों द्वारा डालर की बिकवाली के अलावा विश्व की अन्य प्रमुख मुद्रा की तुलना में अमेरिकी करेंसी के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली. साथ ही जीडीपी आंकड़ा बेहतर रहने की उम्मीद तथा घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरूआत से रुपये को लेकर धारणा मजबूत हुई.
16 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 60 पैसे टूटा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 43 पैसे मजबूत होकर 67.43 पर पहुंच गया. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 246.06 अंक या 0.70 प्रतिशत मजबूत होकर 35,152.17 अंक पर खुला.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)