डॉलर के व्यापक रूप से बढ़ने और अमेरिका जॉब डेटा के आगे जोखिम वाली संपत्तियों की वैश्विक बिकवाली के चलते रुपया कमजोर हुआ है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मुद्रा, 25 पैसे गिरकर 79.81 पर अस्थायी रूप से बंद हुई. विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर 79.70 रुपये पर आ गया था, हालांकि इसके बाद इसने अपनी स्थिति में कुछ सुधार किया.अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.63 पर खुला. बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए यह 79.70 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है.