यह ख़बर 20 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आरबीआई के दखल के बाद 64 के पार पहुंचे रुपये में सुधार

खास बातें

  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज डालर के मुकाबले 63.75 के स्तर पर खुला और बाद में यह 64 के स्तर को पार कर 64.11 के स्तर पर पहुंच गया था।
नई दिल्ली:

अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में यह 64.11 पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में आरबीआई द्वारा फॉरवर्ड मार्केट में डॉलरों की बिक्री किए जाने से इसमें सुधार हुआ और 4.30 बजे यह 63.36 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को रुपया 63.13 पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज डालर के मुकाबले 63.75 के स्तर पर खुला और बाद में यह 64 के स्तर को पार कर 64.11 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबार ने कहा कि आयातकों व बैंकों से अमेरिकी मुद्रा की जोरदार मांग और फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम की रफ्तार धीमी करने की आशंका के कारण रुपये पर दबाव पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपया सोमवार को रिकॉर्ड 148 पैसे लुढ़ककर 63.13 के नए न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था।