खास बातें
- दो बिजनेस चैनलों की खबर के अनुसार जरूरत के अनुसार अन्य देशों से भारत सरकार मुद्रा की अदला-बदली की योजना बना रही है। एक चैनल ने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के हवाले से कहा है कि भारत सरकार एक टास्क फोर्स बनाकर यह देखेगी की मुद्रा की अदला-बदली की योजना कैसे
नई दिल्ली: दो बिजनेस चैनलों की खबर के अनुसार जरूरत के अनुसार अन्य देशों से भारत सरकार मुद्रा की अदला-बदली की योजना बना रही है।
एक चैनल ने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के हवाले से कहा है कि भारत सरकार एक टास्क फोर्स बनाकर यह देखेगी की मुद्रा की अदला-बदली की योजना कैसे लागू की जाए।
वहीं, दूसरी तरफ एक चैनल ने वाणिज्य सचिव एसआर राव के हवाले से कहा कि सरकार व्यापारिक सहयोगी देशों के साथ मुद्रा अदली बदली पर की योजना पर विचार करेगी।
मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये की हालत काफी पस्ता हो गई। आज रुपया 66.075 तक गिर गया।