यह ख़बर 30 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपये में 36 पैसे की मजबूती

खास बातें

  • डीलरों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यूरो के मजबूत होने के अलावा स्थानीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी से भी रुपये में मजबूती आई।
मुंबई:

निर्यातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से शुक्रवार को रुपया 36 पैसे मजबूत होकर 54.48 प्रति डॉलर पर खुला। डीलरों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यूरो के मजबूत होने के अलावा स्थानीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी से भी रुपये में मजबूती आई।

गुरुवार को रुपये में 61 पैसे की मजबूती दर्ज की गई थी, जो कि दो महीने में सर्वाधिक है। बाजार बंद होने के समय डॉलर के मुकाबले रुपया 54.84 पर था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com