यह ख़बर 19 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, डॉलर के मुकाबले 63.22 पर पहुंचा, शेयरों पर असर

खास बातें

  • रुपये की गिरावट का असर शेयर बाजारों में भी दिखाई दिया। सेंसेक्स में जहां करीब 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ्टी में करीब 140 अंकों की गिरावट देखी गई।
मुंबई:

डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

सोमवार को एक डॉलर की कीमत 63.22 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा गई। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 61.65 पर बंद हुआ था।

वहीं, रुपये की गिरावट का असर शेयर बाजारों में भी दिखाई दिया। सेंसेक्स में जहां करीब 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई वहीं  निफ्टी में करीब 140 अंकों की गिरावट देखी गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जानकारों का कहना है कि बाजार में स्थिति काफी अनिश्चय वाली है। सोने की बढ़ती कीमत, ब्याज दरों के बढ़ने और, फिर बढ़ने का आसार और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का असर भारतीय रुपये और शेयर बाजारों में दिखाई दे रहा है।