खास बातें
- रुपये की गिरावट पर नियंत्रण के लिए आरबीआई की पहल के बावजूद आयतकों की डॉलर की मांग बढ़ने के मद्देनजर घरेलू मुद्रा आज 27 पैसे गिरकर 60.70 के स्तर पर आ गई।
मुंबई: रुपये की गिरावट पर नियंत्रण के लिए आरबीआई की पहल के बावजूद आयतकों की डॉलर की मांग बढ़ने के मद्देनजर घरेलू मुद्रा आज 27 पैसे गिरकर 60.70 के स्तर पर आ गई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की अमेरिकी डॉलर की मांग अधिक होने के अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्रा के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण रुपये पर दबाव बना, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण रुपये की गिरावट पर लगाम लगी।
इस बीच रिजर्व बैंक ने रुपये के बचाव में गुरुवार को हेजिंग के नियम को और सख्त किया।