यह ख़बर 10 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार, मगर अब भी 60 के ऊपर

खास बातें

  • फॉरेक्स में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 13 पैसे के सुधार के साथ 60.01 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई:

डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर आरबीआई द्वारा किए गए प्रयासों से अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार (फॉरेक्स) में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 13 पैसे के सुधार के साथ 60.01 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फॉरेक्स बाजार में मंगलवार के कारोबार के दौरान रुपया 47 पैसे के सुधार के साथ 60.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 13 पैसे के और सुधार के बाद 60.01 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विनिमय दर में सुधार के लिए आरबीआई के हस्तक्षेप और शेयर बाजार में तेजी के रुख के कारण रुपये की धारणा में सुधार आया।