रिलांयस जियो ने 83 दिन यानी मात्र तीन महीने से भी कम समय में पांच करोड़ यूज़र जोड़े

रिलांयस जियो ने 83 दिन यानी मात्र तीन महीने से भी कम समय में पांच करोड़ यूज़र जोड़े

प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली:

दूरसंचार क्षेत्र में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नयी कंपनी रिलायंस जियो ने तीन महीने से भी कम वक्त में पांच करोड़ यूजर्स जोड़े हैं. गौरतलब है कि कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है.

सूत्रों के अनुसार कंपनी ने पांच सितंबर को अपने परिचालन के बाद से अब तक हर मिनट 1000 और हर दिन छह लाख ग्राहक जोड़ने का कीर्तिमान बनाया है. कंपनी ने बताया कि 83 दिनों में उसके उपयोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ को पार कर गई है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com