गोल्‍ड के बदले अब दो लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा, RBI ने जारी की अधिसूचना

गोल्‍ड के बदले अब दो लाख रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा, RBI ने जारी की अधिसूचना

इससे पहले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक लाख रुपये तक का स्वर्ण कर्ज देने की अनुमति थी...

मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) द्वारा सोने के बदले दिए जाने वाले कर्ज की मात्रा को दोगुना कर दिया है.

अब ये बैंक सोने के बदले दो लाख रुपये तक का कर्ज दे सकेंगे, बशर्ते पुनर्भुगतान की अवधि 12 महीने से अधिक नहीं हो.  रिजर्व बैंक ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है.

इससे पहले इन बैंकों को एक लाख रुपये तक का स्वर्ण कर्ज देने की अनुमति थी.

केंद्रीय बैंक का कहना है कि उसने इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन की राशि को एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का फैसला किया है, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा. (इनपुट भाषा से)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com