स्टार्टअप के लिए कर छूट बढाने की सिफारिशें वित्त मंत्रालय को भेजी : निर्मला सीतारमन

स्टार्टअप के लिए कर छूट बढाने की सिफारिशें वित्त मंत्रालय को भेजी : निर्मला सीतारमन

निर्मला सीतारमन (फाइल फोटो)

बेंगलुरू:

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने नयी पीढ़ी की कंपनियों यानी स्टार्टअप के लिए कर छूट की अवधि तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने की सिफारिश वित्त मंत्रालय से की है और इस बारे में जवाब का इंतजार है.

निर्मला ने यहां कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने कहा,‘रचनात्मक व सकारात्मक सोच के साथ स्टार्टअप के लिए कर छूट की अवधि को मौजूदा तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने के संबंध में वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की सिफारिशें वित्त मंत्रालय को मिल गई हैं. हमें उनसे प्रत्युत्तर का इंतजार है.’

ऐपल द्वारा भारत में विनिर्माण इकाई लगाए जाने संबंधी रपटों के बारे में निर्मला ने कहा कि एपल की ओर से कोई ऐसा प्रस्तावित फिलहाल केंद्र के पास नहीं है. उन्होंने कहा,‘ उन्होंने हमसे संपर्क नहीं किया.’


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com