खास बातें
- बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर जबर्दस्त मुनाफावसूली का शिकार हुआ और इसका भाव 20 प्रतिशत तक टूटकर रिकार्ड निचले स्तर पर आ गया।
मुंबई: बंबई स्टॉक एक्सचेंज में रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) का शेयर जबर्दस्त मुनाफा वसूली का शिकार हुआ और इसका भाव 20 प्रतिशत तक टूटकर रिकार्ड निचले स्तर पर आ गया। रेटिंग एजेंसी इक्रा द्वारा कंपनी के दीर्घकालीन कोष और गैर-कोष आधारित पूंजी निगरानी के दायरे में लाने के बाद बाजार में कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 19.98 प्रतिशत टूटकर 74.65 रुपये तक गिर गया था। हालांकि, कारोबार के दौरान यह शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 3.48 प्रतिशत नुकसान के साथ 90.05 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आरकाम का शेयर 3.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.70 रुपये पर बंद हुआ।