खास बातें
- रिज़र्व बैंक ने सभी बैंकों को आदेश दिए हैं कि वे मासिक स्टेटमेंट के साथ-साथ पासबुक भी दें और इसके लिए कोई शुल्क ना वसूलें।
नई दिल्ली: बैंक खाताधारकों को अब मुफ्त पासबुक भी मिलेगी। रिज़र्व बैंक ने सभी बैंकों को आदेश दिए हैं कि वे मासिक स्टेटमेंट के साथ-साथ पासबुक भी दें और इसके लिए कोई शुल्क ना वसूलें। अभी कई बैंक स्टेटमेंट लेने पर सौ रुपये तक वसूलते हैं। रिज़र्व बैंक के आदेश में कहा गया है कि ये शिकायत आ रही है कि कुछ बैंक अपने बचत खाताधारकों को मासिक स्टेटमेंट तो दे रहे हैं लेकिन पासबुक नहीं दे रहे हैं जो कि गलत है। रिज़र्व बैंक ने कहा है कि ग्राहकों के पास ये विकल्प होना चाहिए कि वे मासिक स्टेटमेंट चाहते हैं या पासबुक।