यह ख़बर 30 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी मामले में राजा के वकील ने सीबीआई को घेरा

खास बातें

  • पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के वकील ने कोर्ट से कहा है कि जब तक सीबीआई इस मामले में अपना रुख साफ नहीं कर देती वो कोर्ट में नहीं पेश होंगे।
New Delhi:

पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के वकील ने कोर्ट से कहा है कि जब तक सीबीआई इस मामले में अपना रुख साफ नहीं कर देती वो कोर्ट में नहीं पेश होंगे। सीबीआई ने निचली अदालत में कहा था कि जांच पूरी हो चुकी है जबकि सुप्रीम कोर्ट में वो कह रही है कि जांच चल रही है। राजा के वकील ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि असल स्थिति क्या है? उन्होंने कहा कि कोर्ट को इस मामले की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारियों को बुलाना चाहिए और अपनी स्थिति साफ करने को कहना चाहिए। वकील राजा पर नई धारा 409 लगाए जाने पर बहस कर रहे थे। इसके तहत उन पर पद रहते लोगों के साथ विश्वासघात का आरोप है जिसमें उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। इस मामले की सुनवाई अब सात अक्टूबर को होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com