अमेरिकी चुनौती से निपटने के लिए रिजर्व बैंक तैयार : रघुराम राजन

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत कदम से भारतीय बाजार में आने वाले उतार चढ़ावों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ऐसी संभावना है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में वृद्धि का संकेत दे सकता है, क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत दिख रहा है। इसके परिणामस्वरूप भारत समेत उभरते बाजारों से पूंजी निकल सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ मुलाकात के बाद राजन ने कहा, ‘‘अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ाता है तो शेयर और मुद्रा बाजार में उतार चढ़ाव आ सकता है। लेकिन अगर उतार-चढ़ाव होता भी है तो बाजार में समान्य स्थिति बहाल की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के कदम से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।