यह ख़बर 23 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल सरकारी नियंत्रण से मुक्त है : प्रणब

खास बातें

  • प्रणब ने कहा कि पेट्रोल कीमतों में 7.54 रुपये लीटर की भारी वृद्धि का निर्णय तेल कंपनियों ने किया है। पेट्रोल सरकारी नियंत्रण से मुक्त है, अत: इसके दाम तय करने में सरकार का कोई हाथ नहीं है।
नई दिल्ली:

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि पेट्रोल कीमतों में 7.54 रुपये लीटर की भारी वृद्धि का निर्णय तेल कंपनियों ने किया है। पेट्रोल सरकारी नियंत्रण से मुक्त है, अत: इसके दाम तय करने में सरकार का कोई हाथ नहीं है।

पेट्रोल कीमतों में भारी वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा, ‘‘फैसला तेल कंपनियों ने किया है। पेट्रोल सरकारी नियंत्रण से मुक्त है।’’ सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 7.54 रुपये लीटर की वृद्धि की आज घोषणा की जो अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। सरकार ने जून 2010 में पेट्रोल की कीमत को नियंत्रण मुक्त कर दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com