यह ख़बर 14 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रसोई गैस की सब्सिडी को नियंत्रित करेगी सरकार

खास बातें

  • सूत्रों के मुताबिक सरकार हर परिवार पर एक साल में चार से छह एलपीजी सिलेंडर खरीदने की सीमा तय करना चाहती है।
New Delhi:

सरकार रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को नियंत्रित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए मंत्री समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार हर परिवार पर एक साल में चार से छह एलपीजी सिलेंडर खरीदने की सीमा तय करना चाहती है। अगर किसी परिवार को इससे ज्यादा एलपीजी सिलेंडर की जरूरत होगी तो उसे मार्केट रेट पर सिलेंडर खरीदना होगा जो काफी महंगा पड़ेगा। फिलहाल एक सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिीलडर की कीमत 395.35 रुपये है जबकि उनका मार्केट रेट 666 रुपये है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com